Home Latest इंटर कनेक्शन कार्य के चलते शुक्रवार शाम धमतरी शहर की पेयजल आपूर्ति...

इंटर कनेक्शन कार्य के चलते शुक्रवार शाम धमतरी शहर की पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

धमतरी। नगर के जल शुद्धिकरण संयंत्र में क्लियर वाटर राइजिंग पाइप लाइन से नए प्लांट का इंटर कनेक्शन कार्य किए जाने के कारण शुक्रवार 3 जुलाई 2026 की शाम शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
नगर निगम के अनुसार जल शुद्धिकरण संयंत्र में तकनीकी कार्य के चलते शाम की जलापूर्ति प्रभावित होगी। कार्य पूरा होने के बाद शनिवार शाम से पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शुक्रवार और शनिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पेयजल का संग्रह कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निगम ने इस अस्थायी व्यवधान के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए खेद भी व्यक्त किया है।

Exit mobile version