Home Latest धमतरी में सीड बॉल कार्यशाला, युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

धमतरी में सीड बॉल कार्यशाला, युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

धमतरी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, धमतरी यूनिट द्वारा मजगहन हाई स्कूल में सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की निर्देशक परविंदर गिल ने प्रतिभागियों को सीड बॉल निर्माण की तकनीक और इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी, खाद और बीजों के मिश्रण से तैयार सीड बॉल्स को ऐसे स्थानों पर भी आसानी से फैलाया जा सकता है, जहां पारंपरिक तरीके से वृक्षारोपण करना कठिन होता है। बारिश के मौसम में ये बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप ले लेते हैं और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने स्वयं सीड बॉल तैयार किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र की चुनौती से निपटने के लिए ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं।
कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन हुकुम चंद जैन, अध्यक्ष रमेश देव, उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर एवं गुड्डा कोटवानी, सचिव सुबोध महावर, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर योगेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडवोकेट बी.एल. सिन्हा, धनंजय सोनकर, रोहिताश मिश्रा, डॉ. भूपेंद्र साहू, भारत पांडे, गीता सिन्हा, प्रो. पी.सी. चौधरी, एकता सिंह, सुषमा नंदा, दीपमाला साहू, गीतांजलि साहू, नवीन साहू, मनोज देवान, हार्दिका जैन, याशिका जैन, याशा नंदा, अन्वेषी श्रीवास्तव, वैदिक सोनकर एवं भोप सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Exit mobile version