Home Latest यातायात नियम सबके लिए समान – धमतरी पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों पर...

यातायात नियम सबके लिए समान – धमतरी पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों पर भी की चालानी कार्रवाई

धमतरी | यातायात नियमों के उल्लंघन पर धमतरी पुलिस का कड़ा रुख- दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हुई चालानी कार्यवाही,कारण बताओ नोटिस जारी, एसपी के निर्देश पर दो दिवसीय हेलमेट चेकिंग अभियान- 60 चालकों पर चालान, नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी भी नहीं बचे,  सड़क सुरक्षा को लेकर धमतरी पुलिस सख्त – आमजन से लेकर वर्दीधारी तक,बिना हेलमेट वालों पर लगातार कार्यवाही,  पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01-08-25 से 02.08.2025 तक दो दिन में रुद्री चौक एवं जनपद तिराहा में धमतरी पुलिस यातायात स्टॉफ द्वारा सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इनमें से 02 पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिनके विरुद्ध भी नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालान किया गया एवं दोनों पुलिस कर्मियों को आदेश का पालन नही करने पर उन्हें स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जारी सख्त आदेशों के परिपालन में की गई, जिससे यह स्पष्ट संदेश जाए कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस का कोई अधिकारी/कर्मचारी ही क्यो ना हो। सभी चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई है। आगामी समय में उल्लंघन की स्थिति में और अधिक कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।  धमतरी पुलिस यातायात की अपील धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने जीवन की सुरक्षा हेतु दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें एवं अन्य यातायात नियमों का पालन कर स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखें।

Exit mobile version