ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़: 19 साल का युवक गिरफ्तार, 17 लाख की कार-मोबाइल जब्त

125

धमतरी | धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवा रहा था।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर थाना रूद्री एवं साइबर टीम ने संयुक्त दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी West Indies cricket team और Zimbabwe national cricket team के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महंगे मोबाइल फोन और एक लग्जरी वाहन जब्त किया है।
🔹 जप्त संपत्ति
iPhone 17 Pro – लगभग ₹1,00,000
Samsung Fold 7 – लगभग ₹1,00,000
Mahindra XUV700 (CG04 QM 4440) – लगभग ₹15,00,000
कुल जप्ती: ₹17,00,000
आरोपी भविष्य गंगवानी (उम्र 19 वर्ष), निवासी जालमपुर वार्ड, धमतरी के खिलाफ थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही थाना भखारा पुलिस ने भी जुआ-सट्टा प्रकरण में पांच लोगों से ₹26,000 नगद जब्त किए थे। धमतरी पुलिस ने साफ किया है कि अवैध सट्टा और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।