Home Latest 108 वर्ष पुरानी परंपरा का साक्षी बनेगा धमतरी, 16 जुलाई को निकलेगी...

108 वर्ष पुरानी परंपरा का साक्षी बनेगा धमतरी, 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा

7 हजार आमंत्रण पत्र वितरित, हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना, मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
धमतरी। मठ मंदिर चौक स्थित 108 वर्ष प्राचीन श्री जगदीश मंदिर से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथयात्रा से पूर्व परंपरानुसार एक सप्ताह तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
बुधवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी एकांतवास से प्रकट हुए। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पंडित बालकृष्ण महाराज द्वारा भगवान की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि भगवान के अस्वस्थ होने की सनातन परंपरा के निर्वहन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर पहुंचकर भगवान को काढ़ा एवं औषधि अर्पित कर रही थी। बुधवार को दिनभर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
बुधवार शाम भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी एवं उनके परिवार को लेने के लिए सुसज्जित रथ श्री जगदीश मंदिर पहुंचा। इस भव्य रथयात्रा के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 7,000 आमंत्रण पत्रों का वितरण किया गया है।
गुरुवार, 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र को रथ पर विराजमान कराया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे भव्य रथयात्रा जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं के रथयात्रा में शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशेष पूजा-अर्चना में पुजारी पंडित बालकृष्ण शर्मा, गौरव शर्मा, श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, विपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण शर्मा महाराज, अनिल मित्तल, आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल एवं रविकांत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रथयात्रा की व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्य में प्रीतेश गांधी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारत गुजराती समाज एवं प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़), संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, विकास अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, महेंद्र पंडित, राजेंद्र शर्मा (पूर्व सभापति, नगर निगम), कीर्ति शाह, गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, हरी कटारिया, अजीत खंडेलवाल, अनुराग महावर, कुलेश सोनी (पार्षद), पिंटू यादव (पार्षद), प्राजेंद्र लुंकड़, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, निशित पटेल, अंशुल महावर, प्रजय महावर, सुनील सोनी, जयेश मेहता, सुबोध ठाकुर, अनंत शाह, राम शर्मा, आकाश जसूजा, गोलू ठाकुर (एल्डरमैन), प्रतापराव कृदत, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, प्रियंक गांधी, विजित सोनी, राकेश चंदवानी (पार्षद), दुष्यंत, वेदांत खंडेलवाल तथा अन्य समाजसेवी एवं स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version