Home Latest धमतरी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, नहरडीही में चैनमाउंटेन मशीन जब्त

धमतरी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, नहरडीही में चैनमाउंटेन मशीन जब्त

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महानदी तट स्थित ग्राम नहरडीही में अवैध रेत खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।

29 अप्रैल को खनिज अमले ने ग्राम नहरडीही एवं आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ग्राम नहरडीही और कठोली क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए एक चैनमाउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त किया गया।

प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत अर्थदंड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने प्रेस के माध्यम से आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version