Home Election CM भूपेश ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने

CM भूपेश ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने

गुरुचरण महासचिव व साईराम कोषाध्यक्ष बने  

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नये प्रदेश अध्यक्ष चुन लिये गये हैं। उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया है।  महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आज हुए चुनाव में स्वीमिंग संघ के सचिव साईंराम जाकड़ को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। साईंराम जाकड़ ने फिरोज अंसारी को 44 वोट से हराया|वहीं ओलंपिक संघ के 5 सह उपाध्यक्ष व एक्जेक्टिव का भी चयन किया गया है। शरद शुक्ला, विजय अग्रवाल, विनोद चंद्राकर, देवेंद्र यादव, डा ए फरिश्ता, कैलाश मुरारका, अखिल धागट, बशीर अहमद खान, गजराज पगारिया, जीएस बांभरा उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।

वहीं अभिजीत मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव एनआर पराशर, विष्णु श्रीवास्तव, अरूण द्विवेदी को सहसचिव बनाया गया है। जबकि अटल श्रीवास्तव, अरूण सिंघानिया, अजय सिंह, प्रिय भाटिया, अनबर ढेबर सह अध्यक्ष बनाये गये हैं। कार्यकारिणी में आरके श्रीवास्तव, शिव प्रसाद कापसे, आनंद मोहन सिंह, वीर चिन्नावार, आलोक दुबे, अनिल पुसदकर, अयाज अहमद खान, कलजीत अरोरा, पीयूष भाटिया, राजेश जंघेल, जावेद अहमद, जगनाथ यादव को शामिल किया गया है।

 

Exit mobile version