Home Local asp मनीषा ठाकुर ने अकलाडोंगरी-माटेगहन थाने का किया निरीक्षण

asp मनीषा ठाकुर ने अकलाडोंगरी-माटेगहन थाने का किया निरीक्षण

जवानों की सुनी समस्याएं ,  कहा परिवार के साथ समय  बिताएं  

धमतरी |पुलिस जवानों की समस्या को जानने और उन्हें कर्तव्य के साथ-साथ पारिवारिक दायित्व निर्वहन करने के दौरान मानसिक तनाव से मुक्त रहकर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा स्पंदन अभियान की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक धमतरी   बी.पी. राजभानू द्वारा स्पंदन अभियान के तहत इकाई में पदस्थ जवानों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनसे चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण किया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे  ने थाना अकलाडोंगरी-माटेगहन का भ्रमण कर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया |

अधिकारी एवं जवानों से चर्चा कर उन्हें तनाव में रहकर कोई कार्य नहीं करने, अपना मनोबल ऊंचा रखने समझाईश देते हुए परिवार से दूर रहने की स्थिति में उनसे मोबाइल से संपर्क बनाए रखने, शारीरिक स्वस्थता हेतु नित्य खेलकूद, योग आदि करने तथा बारिश के मौसम को देखते हुए थाना परिसर एवं उसके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने  की  बात  कही | इस दौरान थाना प्रभारी अकलाडोंगरी-माटेगहन मथुरा सिंह ठाकुर एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित  थे |

error: Content is protected !!
Exit mobile version