
जीवन जीने कि खान है रामचरित मानस ग्रंथ : मुरारी यदु
रावणगुड़ा में आयोजित मानस सम्मेलन में शामिल हुई विधायक सभी को दिए रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं
धमतरी। विधायक गृहग्राम के पास के गांव रावणगुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय श्रीरामचरितमानस कथा सम्मेलन एवं प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू पहुंची। रावणगुड़ा में अंचल के ख्याति प्राप्त मंडलियों के द्वारा रामकथा का बखान कर रहे हैं, जिसका रसपान करने गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे है। मानस प्रचार प्रसार समिति रावनगुड़ा के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि हर्ष का विषय है कि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हम सभी ने राम जन्मोत्सव मनाया, क्योंकि चैत्र मास की नवमी तिथि को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ था। हम सब का जीवन भगवान श्री राम के नाम लेने से आत्मा और शरीर पवित्र हो जाता है। श्रीमती साहू ने आगे बताया कि प्रभु श्रीराम जैसा जीवन हर संकट से बचाता है, भगवान श्रीराम भरत के लिए आदर्श भाई, हनुमान के लिए स्वामी, प्रजा के लिए नीति-कुशल व न्यायप्रिय राजा, सुग्रीव व केवट के परम मित्र और सेना को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के रूप में भगवान राम को पहचाना जाता है। उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। आज के समय में प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर हमें चलने की आवश्यकता है।
भाजपा वरिष्ठ चिरौंजी साहू ने कहा कि मानस हमें जीना सिखाता है, एक परिवार, एक समाज, एक देश में कैसे रहे यह रामायण में वर्णित है। आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने सभी को राम जन्मोत्सव की बधाई दिए और कहा कि परिवार एक दूसरे के प्रति त्याग कर जीना सिखाता है जीवन जीने की खान रामायण है, यह सब को प्रभु के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को धन्य बनाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, महिला मोर्चा सदस्य नीलू रजक,मानस प्रचार प्रसार समिति अध्यक्ष गोवर्धन लाल साहू, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल यदु, कोषाध्यक्ष जागेश्वर कोसरिया, सचिव गुलाब राम साहू, मनहरण साहू, नरेश यदू, देव कुमार यदु, देवकिशन यादव मायाराम ध्रुव तुलसीराम यदु, उत्तम कुमार साहू, संतु राम यदु, शेषनारायण साहू, लीलेश्वर साहू, नेकलाल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष मोती लाल , लोकधर साहू, कुंज लाल साहू, घनश्याम साहू, शिव कुमार यदु, बलराम कोसरिया, चेतन कुमार साहू, नूतन लाल, मुरारी ध्रुव, नेमी राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रोतागण उपस्थित रहे।