बिना ईंधन व लो मेंटेनेंस वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों में बढ़ा रुझान
धमतरी। सांस लेने के लिए ऑक्सीजन, खाने के लिए अन्न, पहनने के लिए कपड़े और रहने के लिए छत, ये सब हम प्रकृति से ही लेते हैं। पर्यावरण स्वच्छ है तो हम सुरक्षित हैं। केवल हम ही हैं जो अपने छोटे छोटे योगदान से इसे स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रख सकते हैं। सुंदरगंज मेनोनाईट चर्च के बाजू स्थित पालनहारी इंडस्ट्रीज धमतरी में इलेक्ट्रिक वाहनों के एकलौते विक्रेता है। जहां ई- रिक्शा समेत अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की जाती है। संचालक यश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस काम की शुरुआत दो साल पहले की थी। 2 साल पहले वे चीन गए थे। जहां सड़कों पर उन्हें ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाडिय़ां दिखी।

यश अग्रवाल का कहना है कि पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान गाडिय़ों से निकलने वाले हानिकारक धुएं से होता है। लगातार आबादी के साथ ही मोटर गाडिय़ां भी बढ़ रही है। ऐसे में पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहनें पर्यावरण के लिए वरदान के समान है। पेट्रोल गाडिय़ों के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाडिय़ां कम कार्बन एमिशन करती हैं। इसलिए इसके उपयोग से प्रदूषण नहीं फैलता। इसे अपनाकर हम वातावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित रख सकते हैं।