40 फीट के रावण के पुतले का दहन साथ में आकर्षक आतीशबाजी ने लोगो का मन मोह लिया

83

इस बार का दशहरा रहा सबसे खास, रावण का पुतला हुआ खाक, शहर के दशहरा मैदान में धूम धाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ रोकत्तिमा यादव ने की शिरकत, आकर्षक आतिशबाज़ी तथा रामलीला ने बांधा समा, रंग बदलता रहा रावण का पुतला, शेर और भालू ने किया मनोरंजन

स्वीप प्रोग्राम के तहत उपस्थित नागरिकों को मतदान करने किया गया जागरूक

धमतरी | दशहरा पर्व शहर के गौशाला मैदान में धूम धाम से मनाया गया। इस बार निगम प्रशासन ने रावण दहन को लेकर पुख्ता तैयारी की थी, जिसकी शहर वासियों ने तारीफ की। रावण का कद भी बढ़ाया गया था तथा तन्दुरुस्त रावण नज़र आया। सबसे पहले समय 6:30 बजे से रामलीला का मंचन हुआ जहां अछोटा की रामलीला मंडली ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी और रावण वध हुआ। इसके बाद 40 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया।

रावण दहन के दौरान रावण अपने मुंह से आज उगलने लगा, इस बार यह शहर में पहली बार हुआ जिसको देखने दर्शक दृघा में बड़ा उत्साह था। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ और अलग अलग प्रकार के आतिशबाजी ने अपना कमाल दिखाया। आसमान में भी आतिशबाजी का एक अलग नजर दर्शको को देखने को मिला। रामलीला के दौरान आकर्षक लाइटिंग ने भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया क्योंकि यह भी इस बार पहली दफा देखने को मिला, इसके साथ ही शेर भालू ने भी लोगो का खूब मनोरंजन किया। रावण का पुतला अपना रंग बदलता रहा जो लोगो को अपनी ओर ध्यान दिला रहा था। महिलाओ और पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई थी। चिकित्सा, फायर ब्रिगेड, चलित शौचालय, पेयजल जैसे तमाम सुविधाएं दशहरा प्रांगण में उपलब्ध कराई गई थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम के कर्मचारी सुबह से ही दशहरा मैदान में तैनात थे। दशहरा के दौरान मतदाता जागरूकता का शपथ भी दिलाया गया तथा बलून के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ रोकत्तिमा यादव मौजूद रही। इनके अलावा एडीएम बीआर मरकाम, आयुक्त विनय पोयाम, संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम डॉ विभोर अग्रवाल,उपायुक्त पी सी सार्वा, कार्यपालन अधिकारी विजय खलखो सहित निगम के तमाम आधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।