24 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

धमतरी पुलिस की सतत मेहनत एवं प्रयास ने लाई रंग – किराना दुकान में चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा,  त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही में शातिर आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर व नगदी बरामद,  पड़ोस के एक ही परिवार की संलिप्तता उजागर,आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

धमतरी | पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास और मेहनत एवं सूझबूझ भरी कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। प्रकरण में प्रार्थी नुपेन्द्र मगेन्द्र (उम्र 23 वर्ष) निवासी शांति चौक, सोरिद नगर, धमतरी द्वारा दिनांक 16.03.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.03.2026 को अपने परिजनों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु घर एवं दुकान बंद कर ग्राम सेमरा सी गए थे।अगले दिन वापस लौटने पर पाया गया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर रखे सोने के जेवर एवं नगदी रकम चोरी हो चुकी है। चोरी गए सामान में सोने का हार, मंगलसूत्र,अंगूठी, कान के जेवर एवं लगभग 60,000/-रूपये नगद सहित कुल ,2,27,000/- रूपये मूल्य की संपत्ति शामिल थी।  पुलिस की सक्रियता से आरोपी तक पहुंच-मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 331(3), 305(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण एवं नजरी नक्शा तैयार करने एवं सतत पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति शांति कॉलोनी चौक के पास घूम रहा है। धमतरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चेतन देवांगन बताया जिसको कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना की रात दुकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया।   पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा- आरोपी द्वारा चोरी किए गए जेवर अपनी माँ के पास रखने एवं चोरी की रकम का उपयोग व्यक्तिगत खर्च एवं मोबाइल खरीदने में करना बताया गया। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर से सोने के जेवर (हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के जेवर) 3,500/-रूपये नगद चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता पाई गई।

गिरफ्तार आरोपीगण का नाम (01) चेतन देवांगन पिता स्व० देवानंद देवांगन उम्र 20 वर्ष, (02) लक्ष्मीकान्त देवांगन पिता स्व० देवानंद देवांगन उम्र 25 वर्ष, (03) श्रीमति टिकेश्वरी देवांगन पति स्व. देवानंद देवांगन उम्र 40 वर्ष, तीनों साकिन शांति चौक सोरिद वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) कानूनी कार्यवाही आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।