18 मार्च से आरंभ हुई 8 वीं की केंद्रीयकृत परीक्षा

10

 धमतरी | छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी शालाओं में कक्षा आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षाएं आरंभ हो चुकी है। इसी तारतम्य में शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर मे कक्षा आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा , 18 मार्च से आरंभ हुई। संस्था प्रमुख माध्यमिक शाला जालमपुर एवं कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक दीपक शर्मा, साथ में केंद्राअध्यक्ष जालमपुर एवं संस्था प्रमुख यशवंत सिन्हा, शामतराई द्वारा पहला पेपर, गणित पर्चा देते हुए, परीक्षार्थियों का निरीक्षण करते हुए। तथा पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी करते हुए श्रीमती खिलेश्वरी कामडे मेंम ज्ञात होकि सत्र 2024-25 में जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी की आदेशानुसार कक्षा आठवीं की परीक्षा पूरे जिले में एक साथ आरंभ हुई है ।छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी आठवीं के विद्यार्थियोंका केंद्रीयकृत परीक्षा एक साथ आज 18 मार्च से आरंभ हुई है। प्रोजेक्ट कार्य के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के उनके परफॉर्मेंस के आधार पर और प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर दिए जा चुके हैं। उत्तर पुस्तिका की जांच अंतर ब्लॉक/ अंतर संकुल होने की संभावना है। दूसरा पर्चा हिंदी का शनिवार को होना है। शाला के परीक्षा प्रभारी महेश मिश्रा, तन्मय गोस्वामी, विजय , सुश्री शैलेंद्री तुरे स्थानीय कक्षाओं का अध्यापन /संचालन करतेहुए परीक्षा संबंधी अन्य कार्य प्रपत्र पूर्ति कार्य संपादित कररहे हैं।