Home Latest 135वें उपवास पर विराजमान तपस्वी संत के दर्शन हेतु पहुंचे भाजपा नेता...

135वें उपवास पर विराजमान तपस्वी संत के दर्शन हेतु पहुंचे भाजपा नेता पंडित राजेश शर्मा

इतवारी बाजार जैन मंदिर में लिया आशीर्वाद, धर्म, संयम और तपस्या पर हुई विशेष चर्चा
धमतरी l धमतरी शहर के इतवारी बाजार स्थित जैन मंदिर में इन दिनों विराजमान महान तपस्वी संत, गणिवर्य श्री विराग मुनि जी महाराज साहब के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने भाजपा प्रदेश कार्य समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य पंडित राजेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने गुरुदेव के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद लिया तथा धर्म, अध्यात्म, संयम और तपस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की।
गौरतलब है कि विराग मुनि जी महाराज साहब इन दिनों अपने 135वें उपवास पर विराजमान हैं। भीषण गर्मी के बीच भी उनका कठोर तप, शांत एवं तेजस्वी व्यक्तित्व और निरंतर साधना श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है। गुरुदेव की विराट तप यात्रा को देखने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जैन मंदिर पहुंच रहे हैं।
पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे तपस्वी संत समाज को त्याग, संयम, सहनशीलता और आत्मबल का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की साधना केवल धार्मिक नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक है। 135वें उपवास के दौरान भी गुरुदेव की सहजता, मुस्कान और आध्यात्मिक ऊर्जा लोगों को आत्मिक शांति प्रदान कर रही है।
इस दौरान गुरुदेव ने धर्म के मार्ग पर चलने, जीवन में संयम अपनाने तथा मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए उपस्थित लोगों को आशीर्वचन दिए। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह कार्यालय प्रभारी प्रीतेश गांधी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद पिंटू यादव, शिशिर सेठिया, डॉ. पपलेश जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Exit mobile version