12 निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति — महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री का जताया आभार

40

 आपदा न्यूनीकरण निधि से धमतरी को ₹2.90 करोड़ की सौगात, 12 निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति — महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री का जताया आभार

धमतरी | धमतरी शहरवासियों के लिए राहत और विकास से जुड़ी बड़ी सौगात सामने आई है। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में पुल-पुलिया, तटबंध एवं नाले जैसे 12 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए ₹2.90 करोड़ की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है। यह निर्णय शहर की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा के सतत प्रयासों और प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि धमतरी को यह अहम स्वीकृति प्राप्त हुई। इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकाराम वर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है।  महापौर रामू रोहरा ने कहा— “धमतरी की जनता को वर्षों से जलभराव, बाढ़ और मूलभूत ढांचे की समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है। इस निधि से मिलने वाली राशि इन समस्याओं को स्थायी रूप से सुलझाने में सहायक सिद्ध होगी। यह निर्णय शहर की सुरक्षा और समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जल्द ही निर्माण कार्यों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को शीघ्र लाभ पहुँचाया जा सके।  उल्लेखनीय है कि: यह स्वीकृति महापौर श्री रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम धमतरी के सक्रिय प्रयासों का परिणाम है। इससे धमतरी शहर को आपदा प्रबंधन के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण में उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी।