Home Latest 11 जनवरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति होगी, राष्ट्रीय पदाधिकारी...

11 जनवरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति होगी, राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी 11 जनवरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक करने निर्णय लिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम घोषणा किया इसके बाद पहेली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित 11 जनवरी को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी। वर्चुअल बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा बैठक लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। श्री वर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके और भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, इसमें ज्यादा से ज्यादा ओबीसी वर्ग के लोगों की बड़ी भूमिका होगी।

Exit mobile version