05 वर्षीय मासुम का अपहरण : मेगा फूडपार्क बगौद से किया गया सकुशल बरामद

315

थाना भखारा क्षेत्र के 05 वर्षीय मासुम के अपहरण मामले में दो घंटे के अंदर आरोपियों के कब्जे से किया मासूम बच्चे को बरामद तीनों आरोपियों द्वारा टी०व्ही०एस०स्टार सिटी मोटर सायकल से दिया गया था घटना को अंजाम।

 05 वर्षीय मासूम को मेगा फूडपार्क बगौद से किया गया सकुशल बरामद

 धमतरी | मिली जानकारी के अनुसार   झुमुक राम यादव ने थाना भखारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/03/22 को वह अपने 05 वर्षीय नाती अपने अन्य साथियों के साथ घर के बाहर खेल रहा था,जिसको किसी अज्ञात आरोपी द्वारा उनके वैद्य संरक्षण से से बहला फुसलाकर कोई अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण ले गया,कि रिपोर्ट पर जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 89/22 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रशांत ठाकुर द्वारा मासूम बच्चे के अपहरण के मामले में गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में थाना भखारा एवं सायबर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल घेराबंदी कर तत्काल चेकिंग की कार्यवाही कि गई एवं जिले के सभी तरफ नाकाबंदी कर की गई एवं आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया जिसमें तीन आरोपियों के ले जाते देखे गए हुलिया के आधार पर नाकेबंदी चेकिंग के दौरान मेगा फुटपार्क बगौद तिराहा कुरूद के पास आरोपियों के पास स मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी- आरोपी

01 मुकेश साहू पिता खेदा राम साहू उम्र 33वर्ष
02 अजय साहू गीता खम्मन लाल साहू उम्र 24वर्ष ।
03 क्षत्रपाल कौशिक पिता भीमसेन कौशिक उम्र 30वर्ष
सभी निवासी भरर थाना रानितराई जिला दुर्ग।
आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोटर टी०व्ही०एस०स्टार सिटी मोटर सायकल, जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा धारा 363,365, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती निवेदिता पॉल, एसडीओपी कुरूद श्री अभिषेक केशरी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री.जी.सी पति, थाना प्रभारी भखारा श्री संतोष जैन,साइबर प्रभारी श्री भावेश गौतम, थाना प्रभारी अर्जुनी श्री गगन वाजपेई,थाना प्रभारी कुरूद श्री उमेंद्र टंडन,थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रणाली वैद्य एवं धमतरी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।