पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुआ धमतरी शहर के हॉटल,बार कि चेकिंग
सिमान हॉटल(कोठारी),खुशी बार,एवं हरियाली बार के लायसेंस,अन्य दस्तावेज,स्टॉक का किया गया चेकिंग, सिमान हॉटल(कोठारी) बार द्वारा दस्तावेज पेश नही करने पर दिया गया नोटिस
पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ,सट्टा,अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश
धमतरी | पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा,अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर डीएसपी अजाक श्रीमती रागिनी मिश्रा द्वारा सभी बार, हॉटल को चेक किया गया
हॉटल, सिमान(कोठारी),खुशी बार,एवं हरियाली बार के लायसेंस,अन्य दस्तावेज,स्टॉक का निरीक्षण किया गया।
