होटल एवं बार की चेकिंग सीमान होटल (कोठारी) को दिया गया नोटिस

227

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुआ धमतरी शहर के हॉटल,बार कि चेकिंग

सिमान हॉटल(कोठारी),खुशी बार,एवं हरियाली बार के लायसेंस,अन्य दस्तावेज,स्टॉक का किया गया चेकिंग, सिमान हॉटल(कोठारी) बार द्वारा दस्तावेज पेश नही करने पर दिया गया नोटिस

पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ,सट्टा,अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश

धमतरी | पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा,अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर डीएसपी अजाक श्रीमती रागिनी मिश्रा द्वारा सभी बार, हॉटल को चेक किया गया
हॉटल, सिमान(कोठारी),खुशी बार,एवं हरियाली बार के लायसेंस,अन्य दस्तावेज,स्टॉक का निरीक्षण किया गया।

     चेकिंग के दौरान सिमान हॉटल(कोठारी) बार द्वारा दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर हॉटल (बार) संचालक को नोटिस दिया गया, एव कुछ हॉटलों में मुसाफिरों को बिना आई डी प्रुफ के हॉटल में ठहराने पर भी नोटिस जारी किया गया, असामाजिक गतिविधियों,पर नियंत्रण किये जाने के लिए सभी थानें क्षेत्रों में बार,हॉटल लाज ढाबे की चेकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, बार,हॉटल,लॉज,में बाहरी व्यक्ति ठहरने को लेकर पूछताछ कर तस्दीक भी किया गया, ऐसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, असामाजिक बुराइयों को रोकने यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा, चेकिंग के दौरान डीएसपी श्रीमती रागिनी मिश्रा के साथ थाना प्रभारी कोतवाली श्री भूनेश्वर नाग एवं अन्य पुलिस स्टॉफ साथ रहे।