Home Education हेमंत का नई दिल्ली में पीएचडी के लिए चयन

हेमंत का नई दिल्ली में पीएचडी के लिए चयन

मगरलोड। ग्राम पंचायत डूमरपाली के आश्रित ग्राम नारधा निवासी हेमंत साहू पिता रामकृष्ण साहू का चयन सीएआर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में पीएचडी (PHD) के लिए हुआ है।

हेमंत ने C,A,R, व A, I,CE,। jRF/SRF कृषि 2020 परीक्षा उत्तीर्ण किया| उन्होंने ऑल इंडिया में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। हेमंत साहू ने अपना स्कूल कैरियर जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद से प्रारंभ किया| स्नातक बीएससी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से किया। तत्पश्चात एमएससी कृषि विज्ञान की पढ़ाई यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंस बैंगलोर से की । चयन होने पर हेमंत को परिजनों , ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है |

Exit mobile version