हिन्दी दिवस के परिप्रेक्ष्य हुए विभिन्न कार्यक्रम

50

धमतरी | बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के प्राचार्य डॉ श्रीदेवी चौबे के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सहा प्रा भीखमचंद साहू, इकाई क्रमांक एक व सहा प्रा आकांक्षा मरकाम, इकाई क्रमांक दो के मार्गदर्शन से महाविद्यालय में नियमित गतिविधि 14.09.2024 को संचालित किया गया। जिसमें महाविद्यालय परिसर के मुख्य प्रांगण, स्टाफ तथा छात्र पार्किंग, कैंटीन, पुस्तकालय, उद्यान तथा कार्यालय के सम्मुख एवम महाविद्यालय के मुख्य मार्ग मे उगे अवांछित खरपतवार  की सफाई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया गया।

तत्पश्चात नवीन भवन स्थित स्मार्ट कक्ष में हिन्दी दिवस के परिप्रेक्ष्य में स्वयंसेवकों द्वारा कविता वाचन एवं हिन्दी के प्रति अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त किये गये तथा हिन्दी भाषा के प्रति जुड़ाव को परिलक्षित करते हुए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओ के साथ छात्रो ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें निर्णायक मंडल में सहा प्रा आकांक्षा कश्यप, डा कामिनी सिन्हा एवं सहा प्रा निशा तिवारी रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलेश्वरी द्वितीय स्थान संकेत कुमार एवं तृतीय स्थान गौरा पाण्डे ने प्राप्त किया। निर्णायकों के द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। मंच संचालन तथा आभार आकांक्षा मरकाम कार्यक्रम अधिकारी ने किया। उक्त कार्यक्रम में सहा प्रा भीषम, सहा प्रा कुशल चोपड़ा,  स्वयंसेवक अपर्णा शर्मा, विवेक साहू, केसर साहू, खिलेंद्र , खुशी, ओम मरकाम, विभा पाण्डे, संदीप, संकेत, मिताली, धन्वतरी, परमानंद, रामानंद, लोचन, सोनम, रश्मि,रविकांत, अभिलाषा, तिलेश्वरी, डोमेंद्री, दिव्या, सौरभ आदि सम्मिलित रहे।