Home Latest हाथियों का दल पहुंचा खड़मा , फसल को नुकसान

हाथियों का दल पहुंचा खड़मा , फसल को नुकसान

धमतरी | 21 हाथियों का दल मगरलोड विकासखंड के ग्राम खड़मा के जंगल में  3 दिन से डेरा   जमाया हुआ है। चंदा हाथियों का यह दल अब किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
ग्राम खड़मा के ग्रामीणों ने बताया कि गरियाबंद से पहुंचा हाथियों का दल गांव के लगभग 50 किसानों की फसल को रौंदकर खराब कर चुका है। ग्रामीण शाम को मशाल लेकर हाथियों को भगाने का प्रयास करते हैं लेकिन वे भाग नहीं रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी तहसीलदार और पुलिस थाने में दी है | प्रभावित  किसानों ने शासन से फसल की मुआवजे की मांग की है।  
Exit mobile version