
मधुमक्खी से बचाई हाईवे पेट्रोलिंग 01 के द्वारा बालिका की जान
अनियत्रित होकर गिरे वाहन चालक को हाईवे पेट्रोलिंग 03 के द्वारा पहुचाया गया अस्पताल
धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा एवं रक्षित निरीक्षक के देव राजू के नेतृत्व में सुरक्षित यातायात संचालन हेतु यातायात पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा आवागमन करने वाले वाहन चालको एवं आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है ।
हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के मदद एवं यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में वाहन चालकों व आमजनों को जागरूक करने के साथ- साथ मार्ग पर किसी प्रकार की समस्या वाहन चालकों व आमजनों को किसी प्रकार की समस्या परेशानी होने पर हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात जवानों के द्वारा बे – झिझक मानवता का परिचय देते हुए कार्य कर रहे है, जिससे आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है ।
हाईवे पेट्रोलिंग अपने दैनिक कर्तव्य के साथ मानव सेवा भी कर रहे है , जिसका जीवंत उदाहरण है की 24 मई को हाईवे पेट्रोलिंग 01 में तैनात आरक्षक दीपक भारती , ललित रघुवंशी , खिलेन्द्र देवांगन , चेतन सिंह कंवर के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम डांडेसरा के पास ग्राम डांडेसरा निवासी एक बालिका स्कूल के पास रोड कास कर रही थी अचानक मधुमक्खियों ने बालिक पर हमला कर दिया जिसे देखकर हाईवे पेट्रोलिंग 01 में तैनात जवानों द्वारा अपनी परवाह न करते हुऐ बालिका को मधुमक्खी के हमले से बचाने के उद्देश्य से बालिका को नहर में डुबकी लगाने कहा गया , बालिका द्वारा नहर में डुबकी लगाने से कुछ देर मधुमक्खी भग जाने पर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल लेकर ईलाज करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया।

इसी क्रम में हाईवे पेट्रोलिंग 03 में तैनात आरक्षक लोकेश ध्रुव , सहा.आर.मनोज मानिकपुरी के द्वारा रात्रि में पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम सिहाद मोंड़ के पास मोटरसायकल क्रमांक सीजी 05 आर 1871 का चालक शंकर लाल साहू स्वयं अनियत्रित होकर रोड किनारे गिर गया था जिसके मस्तिष्क , कान , मुह में चोंट लगा हुआ था जिसे तत्काल मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर उचित ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुजरा में ले जाकर भर्ती कर पीड़ित के परिजनों को सूचित किया गया ।
यातायात पुलिस आमजनों एवं वाहन चालकों से अपील करती है की मार्ग में किसी प्रकार की दुर्घटना,समस्या होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम डॉयल 100 , 108 , हाईवे पेट्रोलिंग संबंधित क्षेत्र के थाना को सूचित करें जिससे दुर्घटनाग्रस्त लोगों की समय पर मदद मुहैया कराई जा सके और समस्या का समाधान किया जा सके ।





