धमतरी | छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों, ट्रिब्यूनल्स, कामर्शियल कोर्ट, वक्फ बोर्ड में दिनांक 21 सितम्बर 2024 को वर्ष का तृतीय हाईब्रिड (वर्चुअली एवं फिजीकली) नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी श्री के.एल.चरयाणी के निर्देशन पर धमतरी जिले में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय धमतरी, व्यवहार न्यायालय कुरूद एवं नगरी के लिए खंडपीठ बनाया गया है। खंडपीठ क्रमांक 01 में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी, खंडपीठ क्रमांक 02 में परिवार न्यायालय धमतरी, खंडपीठ क्रमांक 03 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश धमतरी/श्रम न्यायाधीश धमतरी, खंडपीठ क्रमांक 04 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धमतरी, खंडपीठ क्रमांक 05 द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी धमतरी, खंडपीठ क्रमांक 06 व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कुरूद एवं खंडपीठ क्रमांक 07 प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, धमतरी के न्यायालय में अति. न्यायाधीश नगरी का गठन किया गया है, प्रत्येक खंडपीठ के लिए दो सदस्यों की भी नियुक्ति किया गया है। इसी तरह कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी द्वारा नेशनल लोक अदालत में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला धमतरी के अंतर्गत 25 खंडपीठ बनाया गया है, जिसमें न्यायालय कलेक्टर धमतरी, न्यायालय अपर कलेक्टर धमतरी, न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी, न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद, न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी, न्यायालय भाड़ा नियंत्रण जिला धमतरी, न्यायालय नजूल अधिकारी धमतरी, न्यायालय तहसीलदार धमतरी, न्यायालय तहसीलदार कुरूद, न्यायालय तहसीलदार नगरी, न्यायालय तहसीलदार मगरलोड, न्यायालय तहसीलदार भखारा, न्यायालय तहसीलदार कुकरेल, न्यायालय तहसीलदार नजूल जांच धमतरी, न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार धमतरी, न्यायालय नायब तहसीलदार ग्रामीण-1 धमतरी, न्यायालय नायब तहसीलदार ग्रामीण-2 धमतरी, न्यायालय नायब तहसीलदार ग्रामीण-3 धमतरी, न्यायालय नायब तहसीलदार कुरूद-1, न्यायालय नायब तहसीलदार कुरूद-2, न्यायालय नायब तहसीलदार भखारा, न्यायालय नायब तहसीलदार मगरलोड, न्यायालय नायब तहसीलदार बेलरगांव, न्यायालय नायब तहसीलदार करेलीबड़ी एवं न्यायालय नायब तहसीलदार सिर्री है। हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत वर्चुअली एवं फिजीकली दोनो ही माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। अर्थात यदि कोई पक्षकार अपने प्रकरण में स्वयं व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित नही हो पा रहा है तो वह जिला न्यायालय के वेबसाईट https://dhamtari.dcourts.gov.in में जाकर उसका जिस खंडपीठ में प्रकरण है उस खंडपीठ में क्लीक कर उस खंडपीठ से ऑनलाईन जुड़ सकता है और वहां के पीठासीन अधिकारी उनसे बातचीत करने के पश्चात संतुष्ट होने पर उक्त प्रकरण को राजीनामा के आधार पर निराकरण कर सकते है। इस तरह न्यायालय में उपस्थित हुए बिना भी प्रकरण का घर बैठे निराकरण कराया जा सकता है। किन्तु इसके लिए उन्हें लोक अदालत के तिथि के पूर्व में ही अपना आवेदन न्यायालय में अधिवक्ता या स्वयं के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय के सहायक प्रोग्रामर श्री पितेश्वर साहू या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर धमतरी, तालुका विधिक सेवा समिति कुरूद एवं नगरी से संपर्क कर सकते है।





