Home Latest हर भारतीय के मन की बात की अभिव्यक्ति है मोदी जी के...

हर भारतीय के मन की बात की अभिव्यक्ति है मोदी जी के “मन की बात” – विकास मरकाम

सुदूर वनांचल गांव सिंगपुर में कमार परिवारों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास मरकाम ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

धमतरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100 वा एपिसोड भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सुदूर वनांचल गांव सिंगपुर के बूथ क्रमांक 82 में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समझे जाने वाले अति पिछड़ी जनजाति कमार परिवार के सदस्यों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उन्होंने सम्मानित भी किया।

मन की बात प्रसारण समाप्त होने के बाद उपस्थित लोगों के समक्ष अपनी बात रखते हुए विकास मरकाम ने कहा कि हम भारतवासियों का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हमें मिला है जो हर दिन देश को एक नई प्रेरणा एक नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं।
9 साल पहले 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी जी ने विजयदशमी पर्व से मन की बात को शुरुआत को थी, जो आज तक जारी है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी आम लोगों के बीच ऐसे व्यक्ति की बात या जानकारी साझा करते है जो अन्य देशवासियों के लिए प्रेरणा बन सके।
विपरीत परिस्थितियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन या अच्छा कार्य करने वाले खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छोटे व्यवसायियों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं की बातों को मन की बात में रखते हैं।
विकास मरकाम ने कहा कि मोदी जी मन की बात में जो बातें रखते हैं वह जानता के बीच उत्प्रेरक का कार्य करते हुए जन आंदोलन का रूप ले लेती है। हमने देखा था कि सेल्फी विद डॉटर अभियान भी मन की बात का हिस्सा था। सेल्फी विथ डॉटर पूरे विश्व में प्रसिद्ध हुआ।
आज हर भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि मन की बात का 100वा एपिसोड यूनाइटेड नेशन में सुना जा रहा है।
इस अवसर पर गोंड समाज के तहसील अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री एवम मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, मंडल महामंत्री रामायण सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कविता यादव, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती सुनीता ध्रुव, राधेलाल सिन्हा, नोहर साहू, गज्जू साहू, धनंजय साहू सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version