Home Latest हर्षोल्लास से मनाया गया तरसींवा में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, विधायक हुई शामिल

हर्षोल्लास से मनाया गया तरसींवा में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, विधायक हुई शामिल

धमतरी | ग्राम तरसींवा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रंजना डीपेंद्र साहू रही। सर्वप्रथम विधायक ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि खुशी की कामना की।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव साहू समाज द्वारा राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में एवं यादव समाज द्वारा समुदायिक भवन में एकत्रित होकर मनाएं। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अनेकों लीला दिखाई, आपसी प्रेम सद्भावना से जीवन यापन करने मिलजुल कर रहने की सीख हमें दी है|

भगवान श्री कृष्णाश और सुदामा की मित्रता वर्षों युगों तक सबके श्रीमुख में उनकी मित्रता की कसमें खाई जाती है। उसी तरह हमें भी अपने जीवन में ऊंच-नीच की भावनाएं से दूर हमसबको एक साथ मिलजुल कर रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच दीपेश्वरी साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, शहर मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव, रामकृष्ण यादव, केशव साहू, मनोज यादव, सरोज यादव, प्रफुल्ल साहू, चोवा राम साहू अध्यक्ष साहू समाज, मोहन यादव, मोतीराम यादव, फलेश साहू, पंचराम साहू, तामूराम यादव, पंचराम यादव, नारायण यादव, अनीता यादव, आंध्रिका साहू, समारिन यादव, सुरेखा साहू, गीता साहू, कलाबाई साहू, नारायण यादव, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version