Home Latest हम खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे स्वस्थ मन से अपने कर्तव्य का निर्वहन...

हम खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे स्वस्थ मन से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकेंगे – इन्दर चोपड़ा

राज्य स्तरीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम भोथली रियल भोथली कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वधान में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा उपस्थित रहे

धमतरी  | ग्राम भोथली रियल भोथली कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वधान में राज्य स्तरीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में  इंदर चोपड़ा उपस्थित रहे इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का गुलाल चंदन एवं श्रीफल भेंट कर मंच में स्वागत किया गया साथ मे सोनाराम, हुलाश राम साहू पूर्व सरपंच, प्रवीण साहू, दिग्विजय सिंह ध्रुव,त्रिभुवन संहरा,घनस्याम साहू, प्रेम सिन्हा, खेमराज साहू, गिरधर सेन, तुलाराम, हेमन्त संहरा, ऋषभ सिन्हा इस अवसर पर इंदर चोपड़ा द्वारा दोनो टीमों के बीच टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया गया और कहा गया कि “हम खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ मन से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकेंगे।”

इस कब्बड़ी प्रतियोगिता में प्रथम देवरी (बालोद), द्वितीय लोहारडीह (महासमुंद), तृतीय उतई (भिलाई) ने अपना स्थान बनाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हेमंत संहरा, उपाध्यक्ष ऋषभ सिन्हा, सचिव चिराग संहरा, सहसचिव रोशन साहू, कोषाध्यक्ष लोमेश पटेल, सदस्य गण शेखर संहरा, कुश कुमार, गौरी शंकर, रवि सेन, केश कुमार, लोनश मांडवी, खूमेश, मनीष, रमन, देवेन, गजेंद्र पटेल, सागर सेन, कृष, प्रियांशु, सतीश, योगेंद्र, विजेश, गिरिराज, राहुल, दिनेश, लल्लू, किषु,पुष्कर, मुनि बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

Exit mobile version