Home Latest स्वतंत्रता का अलख जगाने निकाली गई तिरंगा रैली

स्वतंत्रता का अलख जगाने निकाली गई तिरंगा रैली

धमतरी । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव ने इस अवसर पर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

यह दौड़ सुबह 7.30 बजे से स्थानीय गांधी चौक से शुरू हुई, जो कि गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन होते हुए पुनः गांधी चौक में समाप्त हुई। स्वतत्रता दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को अलग-अलग सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दौड़ में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version