स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर की कार्यवाही

3

 6 दुकानदारों पर चालान कांटा गया 

धमतरी | नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने शहर में गंदगी फैलाने वाले 6 दुकानदारों पर कुल ₹1400 का चालान किया। यह कदम स्वच्छता नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने को लेकर उठाया गया। इसके अतिरिक्त, टीम द्वारा 8 दुकानों की जांच की गई, जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाई गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 20 किलोग्राम झिल्ली, 1 किलोग्राम प्लास्टिक चम्मच और 1 किलोग्राम डिस्पोजल जब्त किया गया। यह प्लास्टिक वस्तुएं नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित हैं क्योंकि ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं और स्वच्छता अभियान के खिलाफ जाती हैं।  नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। यह कार्रवाई स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।