Home Latest स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का...

स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन

भारत मंडपम दिल्ली में हेमल ने किया अपने फ़ूड उत्पादों का प्रदर्शन

धमतरीl प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के आर्थिक विकास को गति देने तथा उद्यामियों को उद्योग स्थापित करने में सहयोग करने हेतु औद्योगिक नीति की शुरुआत की है, जिसका लाभ जिले के नये उद्यामियों को भी मिल रहा है।

अभी हाल ही में भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप इवेंट का दूसरा एडिशन बीते 3 से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया था, जिसमे धमतरी जिले से आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स के अनुसूचित जनजाति के लिए उद्यम पूंजी कोष के पहली लाभार्थी और स्टार्टअप हेमल फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की श्रीमती जयंती सिदार ने भारत मंडपम में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स के एमडी श्री वी. अनीश बाबू और डीजीएम आईएफसीआई श्री अरिंदम रॉय ने हेमल फ़ूड के स्टाल का अवलोकन किया और व्यवसाय की जानकारी ली। उपस्थित अतिथियो ने इस व्यवसाय के लिए हेमल फ़ूड को 3.40 करोड़ का ऋण प्रदान किया और हेमल फ़ूड के व्यवसाय की सफलता के लिए अग्रिम बधाइयाँ दीं।

 कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा में जयंती सिदार को बधाई देते हुए कहा जिले में औद्योगिक नीति के तहत फूड पार्कों की स्थापना की जा रही है, जिसमें उद्योग स्थापित करने में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। फूड पार्क में सड़क बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ एक रुपए में भी उद्योग हेतु भूमि भी प्रदान की जा रही है। कलेक्टर ने जिले के उद्यामियों से अपील कि है कि वह भी अपने उद्योगों को इन फूड पार्क को मिलाकर स्थापित करें और जिले में रोजगार और व्यापार क़ो बढ़ाने में सहयोग दें.

बता दें कि भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप इवेंट का दूसरा एडिशन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन को गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस द्वारा किया गया। इस आयोजन में 3 हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स, 1 हजार से अधिक निवेशक और 50 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Exit mobile version