स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त,परिवीक्षा अवधि में अब पूर्ण वेतन , मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत

46

धमतरी | छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के पांच सूत्रीय मांगपत्र में पांचवी मांग परिवीक्षा अवधि में पूर्ण वेतन देने की मांग पर आज मुख्यमंत्री जी ने माननीय राहुल गांधी की सभा में अब स्टायपेन की जगह पूर्ण वेतनमान देने की घोषणा की है। कर्मचारी अधिकारी महासंघ जिला संयोजक दीपक शर्मा और मीडिया प्रभारी एस भास्कर ने बताया कि यह प्रदेश कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा बड़ी सफलता है, जिला संयोजक शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ के दीपक शर्मा ने आगे बताया कि प्रदेश कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, प्रांतीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ,मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र राजपूत के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को सौंप कर सभी मांगों को पूर्ण करने 11 जुलाई को मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंप कर पूरे प्रदेश में समस्त कार्यालय को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर बंद किया था |

परिणाम स्वरूप राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों नियुक्ति में स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त कर पूर्ण व्यवस्था देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के अनिल शुक्ला, कमल वर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत सहित ,समस्त प्रांताध्यक्ष की ओर से तथा जिला धमतरी में कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की ओर से कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक दीपक शर्मा ,फेडरेशन संयोजक मुकेश पांडे ने , समस्त जिला अध्यक्षों की ओर से मुख्यमंत्री छ ग शासन ,माननीय भूपेश बघेल जी का आभार एवम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के सफलता के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों का साधुवाद किया है। अर्थात अब इस स्टाइपेंड प्रणाली समाप्त कर कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि में कर्मचारियों को पूर्ण वेतन देने की व्यवस्था लागू करने की घोषणा गई है।