Home Latest स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहे लोक सेवा केन्द्र के...

स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहे लोक सेवा केन्द्र के खिलाफ एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन 

धमतरी | शासकीय प्राथमिक शाला कुकरेल में निर्मित अतिरिक्त कक्ष में विगत कई दिनों लोक सेवा केन्द्र संचालित किया जा रहा है और छात्रों के लिए बनाए गए इस भवन का लाभ लोक सेवा केन्द्र के संचालक उठा रहे हैं।।
प्राथमिक शाला कुकरेल के मुख्य भवन की स्थिति खराब है जिसके कारण कक्षाएं सीमित स्थान में चल रही है और अतिरिक्त कक्ष में लोक सेवा केन्द्र संचालित होने से छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए एनएसयूआई राष्ट्रीय सह संयोजक ओमप्रकाश मानिकपुरी के नेतृत्व में कुकरेल तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शाला अतिरिक्त कक्ष को 2 दिनों खाली कराने के लिए अल्टीमेटम दिया और मांग पूरी नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी।

ओमप्रकाश मानिकपुरी ने बताया कि हमें शिकायत मिली कि कुकरेल स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में लोक सेवा केन्द्र संचालित है जबकि यहां कक्षाओं के संचालन के लिए अच्छे भवन का आभाव है और छात्रों को काफी तकलीफ हो रही हैं जिसके बाद हमने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर भवन 2 दिनों खाली करवाने की मांग की और खाली नही किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।।
इस अवसर पर नेकू परते,तुषार साहू, संजय,तन्नू साहू, परमेश्वर, पप्पू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Exit mobile version