Home Latest सौतेली मां-भाई की तलवार मारकर हत्या

सौतेली मां-भाई की तलवार मारकर हत्या

रायपुर | राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत् सरोरा में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई की हत्या कर दी है, वहीं बीच-बचाव कर रही बहन बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों की माने तो कल रात 10-11 बजे के बीच यह घटना हुई है। बताया जाता है कि राजकुमार साहू अपने घर में ही था और खाना खा रहा था। इसी दौरान सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इस पर आरोपित भड़क उठा और गुस्से में आकर तलवार से सौतेले मां पर हमला कर दिया। इस बीच सौतेले भाई रोहन साहू ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उसे भी मार दिया। वहीं बहन को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है।

Exit mobile version