Home Latest सोरिद वार्ड में जल संकट की शिकायत पर महापौर ने लिया त्वरित...

सोरिद वार्ड में जल संकट की शिकायत पर महापौर ने लिया त्वरित संज्ञान, मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

धमतरी । नगर निगम क्षेत्र के सोरिद वार्ड में जल आपूर्ति के कम दबाव (फोर्स) की समस्या की शिकायत सामने आते ही महापौर श्री रामू रोहरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने जल आपूर्ति प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें पाइपलाइन नेटवर्क, कनेक्शन एवं संभावित लीकेज या तकनीकी खामियों की गहन जांच की गई।
महापौर श्री रोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
•जल संकट के समाधान हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की जाए।
•पाइपलाइन की मरम्मत एवं दबाव संतुलन के लिए त्वरित कार्ययोजना बनाई जाए।
•भविष्य में ऐसी समस्या पुनः न हो, इसके लिए जल वितरण नेटवर्क का नियमित ऑडिट एवं रिस्पॉन्सिव मेंटेनेंस सिस्टम को सुदृढ़ किया जाए। महापौर की इस सक्रिय पहल से वार्डवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। यह कार्यवाही जल आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Exit mobile version