Home Latest सोरिद वार्ड पहुंचे महापौर रामू रोहरा, टैंचिंग ग्राउंड सहित विभिन्न समस्याओं का...

सोरिद वार्ड पहुंचे महापौर रामू रोहरा, टैंचिंग ग्राउंड सहित विभिन्न समस्याओं का किया निरीक्षण

धमतरी | नगर निगम क्षेत्र के सोरिद वार्ड में स्थित टैंचिंग ग्राउंड एवं अन्य जनसमस्याओं का जायजा लेने महापौर रामू रोहरा वार्ड का दौरा कर वार्डवासियों से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण की आवश्यकता बताते हुए अपनी मांग महापौर के समक्ष रखी। वार्डवासियों ने कहा कि कई स्थानों पर सड़क एवं नाली की व्यवस्था नहीं होने से आवागमन तथा जल निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा टैंचिंग ग्राउंड से संबंधित कुछ स्थानीय समस्याओं से भी महापौर को अवगत कराया गया। महापौर रामू रोहरा एवं सभापति कौशिल्या देवांगन ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सर्वे एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि वार्ड में विकास कार्यों को शीघ्र गति मिल सके। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जाएगी।इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने महापौर के वार्ड पहुंचकर समस्याओं को सुनने और समाधान के प्रति सकारात्मक पहल करने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व पार्षद रितेश नेताम,चंद्रहास भाड़े,गोपीलाल साहू,टीआर नेताम,कामता साहू,गजेन्द्र सिन्हा,प्रवीण गजेंद्र,सुरेन्द्र सिन्हा,यादव जी, गीता भाड़े,सुमन साहू,लक्ष्मी गजेंद्र शर्मा,राजेश्वर सिन्हा सहित वार्ड वासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version