Home Latest सूचना शिविर का आयोजन 21 जनवरी को मगरलोड के बोरसी में

सूचना शिविर का आयोजन 21 जनवरी को मगरलोड के बोरसी में

धमतरी | राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का मैदानी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से जिला जनसम्पर्क कार्यालय धमतरी द्वारा सूचना शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसी कड़ी में शनिवार 21 जनवरी को मगरलोड के ग्राम बोरसी स्थित हाट-बाजार में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही पुस्तक, पॉम्पलेट और ब्रोशर निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

Exit mobile version