Home Latest सुसंगठित बूथ सशक्त भारत – बिथीका बिस्वास

सुसंगठित बूथ सशक्त भारत – बिथीका बिस्वास

धमतरी | लोकतंत्र की मजबूती एवं आत्म निर्भर भारत की निर्माण में आवश्यकता है प्रत्येक व्यक्ति विशेष का राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका यह तभी संभव है जब हम अंतिम पायदान तक संगठन की क्रिया विधि को पहुंचाए एवं राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक के योगदान को अहमियत दे, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत।
सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरगामी दृष्टि भारत को परम वैभव के आसंदी पर बैठाने की उनकी जो अथक परिश्रम है उनमें एक कड़ी के रूप में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक गांव एवं वार्ड बूथ में पहुंचकर विस्तारक के रूप में पार्टी को लगातार मजबूती प्रदान कर रहे हैं। हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकलाप गतिविधि से अवगत कराने का यह सफल माध्यम है।
आजादी के बाद से जितने भी राष्ट्रीय पार्टियां थी सभी आज अपनी पहचान भी खोते जा रही है। वही नरेंद्र भाई मोदी और अमित शाह जी की कठोर तप से भारतीय जनता पार्टी लगातार विस्तार को प्राप्त होते होते आज विश्व की सबसे अहम एवं बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। भारतीय जनता पार्टी के उन तमाम कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं परिश्रम का यह प्रतिफल है।

कहीं भी जाते हैं तो यह देखा जाता है कि युवाओं में मोदी जी के प्रति एक अटूट विश्वास है कि वही है जो राष्ट्र को उन्नति एवं प्रगति की ओर बढ़ा कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान लेकर विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित कर सकते हैं,
विस्तारक एवं साइबर विस्तारक बूथो में पहुंचकर पार्टी को एक नया आयाम दे रहे हैं। हर वर्ग को साथ लेकर चलने का यह अनोखी पहल है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद से हटकर राष्ट्रवाद की सोच रखती है और राष्ट्रवाद की सोच के कारण ही आज प्रत्येक वर्ग चाहे युवा हो या महिला भारतीय जनता पार्टी में अपना योगदान दे रहे हैं, विस्तारक के रूप में डोडकी शक्ति केंद्र जिसमें ग्राम शंकरदाह हरपतराई सेहराडबरी डोडकी चारों गांव में संगठन को मजबूती दिलाने का दायित्व मिला है जिससे हम पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित कर रहे हैं, साइबर विस्तारक प्रिंस अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि  डिपेन साहू अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पाटले डोडकी सरपंच प्रदीप सिन्हा शंकरदाह सरपंच नरेंद्र साहू किसान मोर्चा मंत्री रामकृष्ण ध्रुव बूथ अध्यक्ष  अर्जुन साहू बूथ अध्यक्ष  अशोक साहू उपसरपंच  जगदीश बघेल बूथ पालक मनीष साहू पंच  दादू लाल पंच सत्यनारायण पंच  ईश्वर लाल  बाबूराम देवांगन समाज प्रमुख  राम रतन देवांगन उपाध्यक्ष श्रीमती भूमिका कुर्रे, पूर्व पंच मोहन सिन्हा पंच प्रतिनिधि  कमल सिन्हा  सागर सिंहा  मनोहर सिन्हा  मनोहर सिन्हा  राधे श्याम  मूल सिंह सिन्हा  हेमशंकर सिन्हा कोषा अध्यक्ष  दिलीप सिन्हा वरिष्ठ  बिसरा राम सिन्हा जीके गरिमामई उपस्थिति में कार्य संपन्न हुआ।

Exit mobile version