Home Latest सुपर बाजार को किया गया सील

सुपर बाजार को किया गया सील

सुपर बाजार को किया गया सील
कोविड पाॅजिटिव पाए जाने के बावजूद परिवार के सदस्य द्वारा मार्ट चालू रखने की वजह से

धमतरी |कलेक्टर  जय प्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार राजस्व, नगरपालिक निगम धमतरी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। साथ ही सभी को कोविड 19 के नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की समझाईश भी दी जा रही है। दल द्वारा आज धमतरी शहार के गोकुलपुर, कर्मा माता चैक स्थित बिग मार्ट सुपर बाजार को सील किया गया। दरअसल कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद परिवार के सदस्य द्वारा मार्ट चालू रखा गया था। इसके मद्देनजर उक्त प्रतिष्ठान को सील किया गया।

Exit mobile version