Home Latest सुंदरराज भी होंगे सम्मानित,छत्तीसगढ़ के 27 अफसरों को नेशनल मेडल

सुंदरराज भी होंगे सम्मानित,छत्तीसगढ़ के 27 अफसरों को नेशनल मेडल

रायपुर | छत्तीसगढ़ के 27 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिए जाएंगे। रविवार 14 अगस्त को इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कर दी है। 15 अधिकारियों को वीरता, 10 को मेरिटोरियस सर्विस मेडल और 2 दो पुलिस मेडल दिया जा रहा है। वीरता मेडल हासिल करने वालों में दुर्ग जिले के स्क्क अभिषेक पल्लव का भी नाम है।

पल्लव ने दंतेवाड़ा जैसे नक्सल इलाके में सेवा दी है। राष्ट्रपति मेडल पाने वालों में आईजी,सीआईडी संजीव शुक्ला शामिल हैं। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज को भी मेडल दिया जा रहा है।

Exit mobile version