Home Latest सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव ने ली इंडियन रेडक्रास सोसायटी की...

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव ने ली इंडियन रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता

जिले के अन्य लोगों से आजीवन सदस्यता लेने किया आग्रह

धमतरी | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले में पदस्थ अन्य अधिकारियों एवं जिलेवासियों से इंडियन रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता लेने आग्रह किया। बता दें कि जिले में इंडियन रेडक्रास सोसायटी का गठन वर्ष 2016 में किया गया था।

इसके पूर्व जिले में इंडियन रेडक्रास सोसायटी के कुल 48 सदस्य थे। वृहदआजीवन सदस्यता अभियान चलाने के अब अब तक 36 अधिकारियों एवं जिलेवासियों ने रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता ली है। रेडक्रास सोसायटी जिले में स्वास्थ्य सहायता, सेवाकार्य, दुर्घटना आदि में बचाव कार्य व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपना सहयोग देती रही है।

Exit mobile version