
धमतरी | शास उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलौटी में राष्ट्रीय गणित विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों में गणितीय कौशल एव वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने हेतु विद्यालय स्तरीय विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे गणित एवं विज्ञान क्लब के अध्यक्ष कुमारी भावना कोसरे उपाध्यक्ष कुमारी पूनम साहू सचिव तोमेश्वर कोषाध्यक्ष कुशल कुमार मीडिया प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में एवं इस कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन गणित के व्याख्याता निर्भय साहू सर भौतिक की व्याख्याता वाय के सेन सर जीव विज्ञान की व्याख्याता जे एन सोनवानी सर के मार्गदर्शन में निम्न कार्यक्रम आयोजित हुए ,पोस्टर पेन्टिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10 वी से कु मोनिका प्रथम एवं कक्षा 11 वीं से कु भावना द्वितीय,निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 वीं से कु दिपाली प्रथम कक्षा 11 वीं से कु चन्द्रप्रभा द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 वीं से कु यामिनी प्रथम एवं कक्षा 11 वीं से कु पूनम द्वितीय, क्वीज प्रतियोगिता में आइंस्टीन ग्रुप प्रथम एवं आर्यभट्ट ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती बघेल मैडम , ए के यादव सर जी,सी पी साहू सर जी,एस के ध्रुव सर जी, एस के जैन सर जी , एच आर साहू सर जी, आर पोर्ते मैडम, श्रीमती रानी साहू , एन के साहू सर, एच के साहू सर जी, भोज राम साहू का विशेष योगदान रहा।