सिलीडीह में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी

159

धमतरी |  गायत्री शक्ति पीठ श्रीराम गौशाला सिलीडीह में 21 से 24 जनवरी 2023 को सम्पन्न होने वाले 24 कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां चल रही हैं| यज्ञशाला , मां भगवती भोजनालय, चित्र प्रदर्शनीय, शौचालय आदि का निर्माण पूर्णता की ओर है| निर्माण करने के लिये दूर दूर से विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है| यज्ञशाला एवं अन्य निर्माण कार्यो को करने के लिये गरियाबंद जिला बालोद जिला धमतरी जिला रायपुर जिला, से विशेषज्ञ समय दानियों की टीम पहुंचे हुये हैं|

24 कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 21 जनवरी प्रातः 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा | 22 जनवरी को प्रात: 8:00 बजे से देवपूजन एवं 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होगा | 23 जनवरी 2023 को प्रातः 8:00 बजे से यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे! इसी बीच परम श्रद्धेय डा. चिन्मय पण्डया जी ( प्रति कुलपति – देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार) द्वारा दीक्षा संस्कार सम्पन्न होगा! एवं उनका विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा | दोप.2:00 बजे आदर्श विवाह होगे! शाम 5:30 बजे से सहस्र वेदीय दीप महायज्ञ सम्पन्न होगें| 24 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से यज्ञ पूर्णाहुति एवं विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा |