
धमतरी | नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने पवित्र श्रावण (सावन) मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। यह पावन सावन मास सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए। भगवान शिव की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और नई प्रेरणा का संचार होता है।
सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने सभी श्रद्धालुओं से सावन के इस पवित्र पर्व को श्रद्धा, आस्था एवं सौहार्द के साथ मनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के मंगलमय एवं सुखद जीवन की कामना की।