सावन उत्सव एवं फ्रैंड्सशिप डे मनाया सोशल क्लब एवं सखी सहेली ग्रुप ने

37

धमतरी l सारी चिंताओं से मुक्त होकर, हर्ष उल्लास, मौज-मस्ती और धूम धड़ाके के साथ मनाया सावन उत्सव एवं फेंडशिप डे। कार्यक्रम में शहर की रीता लुंकड़, सरोज अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल (पीबीएस), मनीषा साहा, अनु नन्दा, भारती, शोभा मगर, मीना खंडेलवाल, डॉ वीणा चटर्जी, अनीता मित्तल, आशा गांधी ओम लता राठी, सरला राखेचा व सुमित्रा अग्रवाल सावन उत्सव के सह आयोजन ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रकृति की तरह हरे परिधानों में सजी संवरो महिलाओं ने कुछ लम्हे स्वयं के लिए भी जीये। लोकप्रिय गानों पे सभी आपस में थिरकने के लिए मजबूर हो गये आपसी संबंध और मित्रता में प्रगाढ़ता के लिए मिलते रहना और खुशी बांटना आवश्यक अंग है। खुशी वहीं बांट सकता है जो स्वयं खुश हो।

खुशी का यह दायरा मित्रता के साथ साथ समाज सेवा में भी परिलक्षित होना चाहिए। समाज सेवा के इसी ध्येय को मद्दे नजर रखते हुए उपरोक्त महिलाओं ने एक समाज संस्था सोशल क्लब का गठन किया। सदस्यों से प्रति माह एकत्रित की गई राशि अथवा वस्तुओं का उपयोग वंचित विद्यार्थियों,महिलाओं अथवा संस्थाओं के हित में किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के विवाह में योगदान देना भी इस संस्था द्वारा किए गए समाज सेवा का एक स्वरूप है। परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व, सेवा तथा जरूरत मंद के चेहरे पर खुशी की छटा देख जो आत्म संतुष्टि मिलती है उसका वर्णन असंभव है। ईश्वर ने हमें सम्पनता दी उसके लिए उस सर्वशक्तिमान का धन्यवाद। इस सम्पन्नता को एक सुअवसर मानते हुए यदि हमारे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी आ सकती हैं तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।