
धमतरी | मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक के विशेष बच्चों को खेल सामग्री बास्केटबॉल, वॉलीबॉल , गोलाफेक हेतू लोहे का बॉल भेंट किया गया।
सार्थक संस्था के सदस्य एवं जेसीस क्लब धमतरी के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी धनराज लूनिया अपने जन्मदिन के अवसर पर पत्नी श्रीमती पूजा लूनिया के साथ सार्थक के विशेष बच्चों से मिलने आए। बच्चों ने स्वागत गीत व पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया।

सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने स्कूल के बच्चो की खेल प्रतिभा निखारने के लिए बॉल की आवश्यकता से श्री लूनिया को अवगत कराया था। और बताया कि, स्कूल का एक छात्र सत्यांशु दीप अच्छा खिलाड़ी है। फिलहाल वह रनिंग व गोलाफेक में गांधीनगर (गुजरात) खेलने गया है। इस तरह स्कूल में और भी बच्चे हैं, जो प्रतिभाशाली हैं जिनकी प्रतिभा को निखारने नियमित खेल प्रैक्टिस की आवश्यकता है, और उसके लिए खेल सामग्री की जरूरत है बच्चों की जरूरत को समझते हुए धनराज लूनिया ने संस्था को खेल सामग्री भेंट की। और बच्चों को सुंदर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पूजा ने इस जन्मदिन को यादगार बताते हुए एक गीत गाकर बच्चों को उत्साहित किया।
तत्पश्चात बच्चों को मिठाई, चॉकलेट खिलाये गए। कार्यक्रम के अंत में सचिव स्नेहा राठौड़ ने लूनिया परिवार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि , बच्चों को सिखाने के लिए इस सामग्री की प्रशिक्षको को बहुत ज्यादा जरूरत थी।
इनके प्राप्त होने से, बच्चे निश्चित रूप से, बास्केटबॉल और गोला फेंक में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मैथिली गोड़े, गीतांजलि गुप्ता, मुकेश चौधरी, स्वीटी सोनी ,देविका दीवान, सुनैना गोड़े उपस्थित थे।






