सार्थक स्कूल के बच्चों को सी आर सी राजनांदगांव की ओर से दिव्यांग जनों के लिए एम आर किट एवं आवश्यक उपकरण दिए

156

धमतरी | कम्पोजिट रीजनल सेंटर/सीआरसी राजनांदगांव की ओर से पुराना जिला चिकित्सालय कैंपस राजनांदगांव में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में, दिव्यांगजनों के लिए एम आर किट एवं अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किये गए ,जिसमें सार्थक स्कूल धमतरी के बच्चे भी सम्मिलित हुए, जिनमें 12 से 20 वर्ष के 10 बच्चों को एम आर किट , एक बच्चे को व्हील चेयर और एक बच्चे को हियरिंग एम्पलीफायर दिए गए, सीआरसी डायरेक्टर कुमार राजू ने शासन की ओर से दिव्यांग जनों के लिए होने वाले अनेक कार्यक्रम और शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कहा ,भविष्य में शासन की ओर से दिव्यांग जनों के लिए ऐसी कोई योजना आती है तो धमतरी के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।

सीआरसी से एरिया इंचार्ज- आशीष पाराशर ,एडमिन ऑफिसर- सूर्यकांत बेहरा , पूनम मनीष कुमार,विशेष शिक्षक- प्रसादी कुमार मेहतो एवं क्लर्क मोहन साहू ने किट वितरण के ऑफिशियल कार्यों में सहयोग किया।
सार्थक अध्यक्ष डॉ.सरिता दोशी ने उपरोक्त सभी सहयोगियों का, सार्थक के विशेष बच्चों और प्रशिक्षकों के साथ गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया।
वरिष्ठ प्रशिक्षिका मैथिली गोड़े एवं गीतांजलि गुप्ता ने बताया कि, इस किट में वोकेशन एवं एजुकेबल ग्रुप के बच्चों को सिखाने तथा पठन योग्य बहुत सी सामग्री है, जिसमें मोबाइल, केलकुलेटर ,नकली रुपए, लीटर , वेइंग मशीन, सिलाई ,कढ़ाई आदि का सामान पज़ल्स एवं बुक्स हैं, जो बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में बहुत उपयोगी साबित होगी।
उक्त कार्यक्रम में सुभाष मलिक, दयाराम साहू का सहयोग रहा।