
धमतरी | स्पेशल ऑलम्पिक भारत गुजरात द्वारा14 जून से 19 जून तक आयोजित नेशनल कोचिंग कैम्प एथलेटिक्स के अंतर्गत 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़,रिले रेस और गोला फेंक प्रतियोगिता, गांधीनगर, गुजरात में आयोजित की जा रही है, जिसमें 17 राज्यों के मानसिक दिव्यांग बच्चे सहभागी हो रहे हैं। सभी राज्यों से 4 बालक और 4 बालिकाओं की टीम तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ टीम में सार्थक स्कूल धमतरी के छात्र सत्यांशु दीप का चयन हुआ है।
सार्थक अध्यक्ष डॉ.सरिता दोशी ने बताया कि, इस कैम्प में विजेता होने वाले बच्चे 2023 स्पेशल ऑलम्पिक वर्ल्ड गेम्स के लिए चयनित होंगे, उल्लेखनीय बात यह भी है कि,सत्यांशु एक होनहार छात्र है, संगीत यंत्र कांगो भी अच्छा बजाता है। हाल ही में उसने बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय हेल्थ चेकअप कैंप में भी कांगो परफॉर्म किया था जिसे सबने बहुत सराहा था 
कुछ माह पूर्व, स्पेशल ऑलम्पिक भारत के नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में शामिल सत्यान्शु ने बेहद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसमें छत्तीसगढ टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। बैडमिंटन, दौड़, साइकिलिंग में भी सत्यान्शु अपनी प्रतिभा से अनेक मैडल प्राप्त कर चुका है।
सार्थक के सदस्यों व प्रशिक्षकों द्वारा इस अवसर पर सार्थक की सचिव स्नेहा राठौड़, मैथिली गोडे, गीतांजलि गुप्ता, स्वीटी सोनी, देविका दीवान सुनैना गोड़े ने सत्यांशु को दौड़ और गोला फेंक का अभ्यास कराया और गुजरात कोचिंग कैम्प में जाने के लिए, सफर में जरूरी बैग, ट्रैक सूट, डेलीवियर की टी शर्ट्स, बरमुडा, मोजे , स्पोर्ट्स शूज, पानी बॉटल तथा अन्य जरूरी सामान उपहार के तौर पर प्रदान किया और शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।





