सामूहिक प्रयासों से नई पीढ़ी शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगी : रंजना साहू

3

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित यादव समाज शिक्षा, नैतिक मूल्यों और परस्पर सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है : रंजना साहू

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज बोडरा मंडल का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

धमतरी । छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज बोड़रा मंडल का ग्राम कंडेल के गौठान मैदान में एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः शोभायात्रा, दीप-प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने यादव समाज की गौरवशाली परंपरा, परिश्रमशीलता और सामाजिक एकता की सराहना करते हुए कहा कि यादव समाज सदैव से संस्कृति, सेवा और संगठन की भावना का प्रतीक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित यह समाज शिक्षा, नैतिक मूल्यों और परस्पर सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्रीमती साहू ने आगे कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और संस्कार होते हैं, उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। श्रीमती साहू ने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से नई पीढ़ी शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, पूर्व जनपद सदस्य ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल को अत्यंत प्रेरणादायी बताया, शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति, परिवार और समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए समाज में पारस्परिक सहयोग, सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष श्री जितेन्द्र यादव ने समाज के नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य दिनेश्वरी साहू, रंजीत यादव, गिरधर कुमार सार्वा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी, समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।