Home Latest सामाजिक न्याय सप्ताह

सामाजिक न्याय सप्ताह

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार एवं धमतरी जिला संगठन के कुशल नेतृत्वकर्ता जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी के मार्गदर्शन पर जिले भर में जिला संगठन मंडल एवं सभी मोर्चों को विभिन्न कार्यक्रम मिला हुआ है जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति के हमारे कार्यकर्ता बंधु एवं समाज जनों के घर पर जाकर साथ मे भोजन कर समाज में समरसता की भाव व्याप्त करने का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी के अंतर्गत दानीटोल स्थित पूर्व पार्षद ज्ञानिक राम-राम टेके एवं पूर्व पार्षद श्रीमती चंद्रभागा रामटेके जी के घर पर जाकर भाजपा जिला टीम के कार्यकर्ताओं ने भोजन ग्रहण किया।

साथ ही पूर्व पार्षद जी को कमल पुष्प सम्मान से सम्मानित करके हमें भी खुशी हुई क्योंकि इनका भारतीय जनता पार्टी में अहम भूमिका एवं योगदान है‌। दोनों पति-पत्नी पार्षद के रूप में दानी टोला वार्ड में अपनी सेवा प्रदान किए। इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे जी रामपुर वार्ड के पार्षद धनीराम सोनकर जी जिला मंत्री डॉ बिथीका बिश्वास महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला पटेल जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नम्रता पवार महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता जगताप शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव श्रीमती नीतु द्विवेदी की उपस्थिति रही

Exit mobile version