सामाजिक न्याय पखवाड़ा: महिला मोर्चा के द्वारा सुभाष नगर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आशा एवं मितानिन बहनों का किया गया सम्मान

218

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के दिशा निर्देशन जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी के मार्गदर्शन पर 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर पखवाड़े भर धमतरी जिले के सभी मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं ।जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण बड़े ही उत्साह पूर्ण कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

इसी कड़ी में धमतरी शहर मंडल महिला मोर्चा के द्वारा सुभाष नगर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आशा एवं मितानिन बहनों का सम्मान किया गया क्योंकि ये बहने हमारे समाज से जुड़ी वह कड़ी है जो केंद्र सरकार के द्वारा प्रदत्त या राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजना को घर घर पहुंचाने का काम करती है चाहे वह टीकाकरण का काम हो या गर्भवती या शीशुवती माताओं के देखरेख का काम हो चाहे किसी भी बीमारी से रोकथाम करने के उपाय को भी घर घर जन जागरूकता के माध्यम से मितानिन बहने पहुंचाती है। गर्भवती बहनों के लिए कुछ पोषक आहार दिया गया और उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि आने वाला भारत का भविष्य इनके

गर्भ में है इसलिए आप जितना मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे उतना ही आपका आने वाला शिशु भी स्वस्थ होगा।
आंगनबाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों को भी पोषण आहार दिया गया एवं उनके साथ कुछ पल बिताया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ बिथीका बिश्वास पूर्व निशक्तजन आयोग के अध्यक्ष श्रीमती सरला जैन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितिका यादव मंडल मंत्री रूपा नागदेव श्रीमती कृष्णा गोस्वामी उपस्थित रही।